फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बालक की मौत

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बालक की मौत

Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से बालक की मौत
मेंहदावल। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से जब्बार गांव में ननिहाल में रह रहे 12 वर्षीय बालक की मौत से गुस्साए लोगों ने मेंहदावल-कैपियरगंज मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। गांव वाले मईला में प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विधायक व तहसीलदार पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के बढ़या के टोला चनहवां के संजय मौर्य का 12 वर्षीय पुत्र राहुल जब्बार में अपनी ननिहाल में रह कर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह का विद्यार्थी था। जुकाम व बुखार से पीड़ित भांजे राहुल को लेकर उसके मामा रमाकांत मेंहदावल कैंपियरगंज मार्ग के मईला में प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप को दिखाया। इंजेक्शन लगने के बाद राहुल के मुंह से झाग आने लगा और स्थिति बिगड़ गई। झोला छाप ने राहुल और व उसके मामा को बाइक से सीएचसी मेंहदावल लाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। झोलाछाप वहां से फरार हो गया। मामले की सूचना गांव तक पहुंची कि काफी संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। गुस्साए लोग झोलाछाप की तलाश करने लगे। बालक का शव लेकर लोग गांव पहुंचे और मेंहदावल-कैंपियरगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर विधायक राकेश सिंह बघेल, तहसीलदार राजेश गुप्ता व प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज राय मौंके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने दोषी झोला छाप डॉक्टर के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज करने व पीडित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। तहसीलदार व विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण माने और करीब डेढ़ घंटे बाद मार्ग जाम समाप्त हुआ। इस दौरान सुग्रीम गुप्ता, रामचंदर साहनी, आशू मौर्या, अनिल मौर्या, सुखई मौर्या, रामाकांत, संतोष, पूर्व प्रधान धनप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिव बहादुर सिंह, पवन सिंह, राजन तिवारी, चतुरी तिवारी, दिनेश सिंह, आनंद सिंह, अनुपम मिश्रा, दुर्गादत्त सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

इंसेट
मृतक राहुल के मामा रमाकांत मौर्य का कहन था कि इलाज कराने के लिए एक प्राइवेट चिकित्सक के पास मईला ग्राम लेकर आया था। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद ही भांजे की तबियत बिगड गई। उक्त चिकित्सक ने ही अपनी बाइक से मेंहदावल सरकारी अस्पताल लाया और अस्पताल के डाक्टरों ने भांजे की मौत की सूचना दी तो वह चिकित्सक मौके से फरार हो गया। घटना ने पूरे परिवार को जहां हिला कर रख दिया दोषी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सीएमओ डॉक्टर एसी श्रीवास्तव ने कहा कि किशोर की मौत की सूचना मिली है। लोगों को झोलाछाप से इलाज नहीं कराना चाहिए। मरीज को सीएचसी और पीएचसी पर दिखाना चाहिए। जांच कर झोलाछाप के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed