{"_id":"5ae215444f1c1b85028b6a6c","slug":"7-injured-in-rampage-for-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में मारपीट, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र के भौखरी मंे विवाहिता की मौत होने पर जिला अस्पताल मंे विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा ।महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में बुधवार की शाम रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनो तरफ से केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है । रामबचन पुत्र सुग्रीव और संतराम पुत्र बद्री का परिवार रास्ते के विवाद को लेकर आमने सामने हो गया।
रामबचन ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही संतराम उनका पुत्र हरिलाल, जितेंद्र पुत्र घरभरन और संतराम का दामाद लालचंद ने एकराय होकर लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया। बचाने पहुंची मां चानमती, पिता सुग्रीव और बहन संजना को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ से संतराम, उसकी पत्नी कोइला देवी और पुत्र हीरालाल को चोटें आई हैं। संतराम की तहरीर पर पुलिस ने बेचन, पिंटू और चानमती के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।