{"_id":"5c38e757bdec22735d3f9c44","slug":"61547233111-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की मौत के मामले में युवक पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की मौत के मामले में युवक पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग की मौत के मामले में युवक पर हत्या का केस दर्ज
फोटो
बृहस्पतिवार की रात बनहिता में बुजुर्ग की हुई थी हत्या
पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
फालोअप--
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बनहिता गांव में बृस्पतिवार की रात में हुए बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक पर हत्या का केस दर्ज किया है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुक्रवार को बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराया।
बनहिता गांव निवासी 72 वर्षीय वृंदावन बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अपने घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक आया और बुजुर्ग से उलझ गया। इस बात को लेकर कहासुनी बढ़ने लगी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने बुजुर्ग पर हैंडपंप के हैंडिल से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने वृंदावन को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी अमरावती ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि गांव के आदर्श चौधरी पर शराब के नशे में गाली गलौज करने और मना करने पर फरसा और हैंडपंप के हैंडिल के सिर पर प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल मनोज त्रिपाठी ने बताया कि अमरावती की तहरीर पर आदर्श चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुजुर्ग की मौत से परिवार में मचा कोहराम
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के बनहिता गांव में बृहस्पतिवार की रात बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 72 वर्षीय वृृंदावन स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी के पद से रिटायर हुए थे। इनकी दो बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी अनामिका लखनऊ में एएनएम है। बेटा शुुभम मलेशिया रहता है। जबकि छोटी बेटी अनुराधा शिक्षक है। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनकर रात में कई रिश्तेदार घर पहुंच गए थे।