फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पेपर मिल मालिक और मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

पेपर मिल मालिक और मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Sat, 05 May 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पेपर मिल मालिक और मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
एफआईआर

विज्ञापन
संतकबीरनगर। रैना पेपर मिल में काम करते वक्त शुक्रवार की रात हौज में केमिकल्स डालने के दौरान गिरने से हुई मजदूर की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने मिल मालिक और मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली क्षेत्र के बयारा गांव निवासी 35 वर्षीय रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय जयमंगल यादव रैना पेपर मिल में मजदूरी करते थे। पेपर मिल के अंदर बने हौज में उन्हे केमिकल्स डालने का कार्य मिला था। उसी दौरान पैर फिसल जाने से मजूदर रोहित यादव हौज में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। इधर रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो लोग पेपर मिल गेट के पास पहुंच गए। घटना से गुस्साए परिजन और गांव के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। सूचना के बाद एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार,कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह यादव समेत काफी पुलिस कर्मी पेपर मिल पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया। फुलवरिया गांव निवासी रामधनी यादव पुत्र स्वर्गीय जगत यादव का आरोप है कि उसके दादा रोहित यादव रैैना पेपर मिल में करीब सात साल से काम कर रहे थे। फैक्ट्री के अंदर बने हौज में रोहित यादव केमिकल्स डालने का का काम करते थे। आरोप है कि हौज के चारों तरफ पाउडर की वजह से चिकनाई रहती थी। मजदूरों की सुरक्षा के लिए हौज के ऊपर लगे लोहे की जाली को मिल मालिक और मैनेजर ने कुछ दिन पहले यह कहते हुए हटवा दिया था कि इसके लगे रहने से काम धीरे होता है। हौज खुला होना की वजह से फिसल कर रोहित उसमें गिर गए। घटना के बाद अन्य मजदूरों ने शोर मचाया और उसे बाहर निकाला। आरोप है कि फैक्ट्री के अधिकारियों ने न तो पीड़ित परिजनों को सूचना दी और न ही रोहित को अस्पताल ले गए। रिश्तेदार संतबली यादव के जरिए घटना की जानकारी मिली तो वह अपने गांव के लोगों के साथ फैक्ट्री पर पहुुंच गए। फैक्ट्री का गेट अंदर से बंद था। काफी देर बाद जब गेट पर मौजूद गार्ड ने गेट खोला तो तो लोग अंदर गए,जहां रोहित की लाश पड़ी थी। आरोप है कि मजदूर रोहित की मौत फैक्ट्री के अधिकारियों के जरिए जान बूझ कर सुरक्षा के लिए लगी जाली को हटा देने की वजह से हौज में गिरने से हुई। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रैना पेपर मिल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व साक्ष्य छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे ,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे प्रथम दृष्टया हौज में डाले गए केमिकल्स में गिरने से डूब जाने की वजह से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed