फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   60 huts Jlin fire, woman burnt

आग से 60 झोपड़ियां जलीं, युवती झुलसी

Thu, 23 Feb 2017 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 23 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
60 huts Jlin fire, woman burnt
माझा चहोडा गांव में गुरुवार दोपहर आग बुझने के बाद बचे अनाज को समेटते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
धनघटा क्षेत्र के माझा चहोडा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से 60 झोपड़ियां जल गईं। इस दौरान बीच बचाव की कोशिश में एक युवती भी झुलस गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन दल पहुंचा तब तक आग पर काबू पा लिया गया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए अग्निशमन दल को लौटा दिया। 
विज्ञापन


माझा चहोडा गांव के पश्चिम तरफ स्थित राजदेव की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुआ हवा के झोकों के साथ देखते ही देखते आग फैलती चली गई और आसपास की अन्य झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। गांव वालों ने बताया कि आग की लपट इतना तेज थी कि कोई घर में घुस कर सामान नहीं निकाल सका। लोग अपना जान बचाकर गांव के बाहर भाग खडे हुए। अगल -बगल के ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक राजेदव, श्यामदेव, रविंद्र, धर्मेंद्र, रामजीत, शिवशंकर, दिलीप, रामनरायन, नंदलाल, प्रहलाद, पिन्टू, ताजू, जगदीश समेत 60 लोगो का झोपड़ियां जल गईं। आग बुझाने के प्रयास में जगदीश की 19 वर्षीय बेटी रिंकी झुलस गई। पीड़ितों ने बताया कि उनके शरीर पर जो कपड़ा है, वही केवल बचा है। झोपड़ियों के साथ उसमें रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


अब तो न रहने के लिए सिर पर छाया है और न ही खाने के लिए अनाज। इस घटना में पिंटू की बछिया भी झुलस गई। आग लगने के तुरंत बाद घटना की सूचना थाने पर दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम की दो घंटे बाद तब पहुंची। तब तक पूरा गांव जल चुका था। दमकल टीम के बिलंब से पहुंचने पर गांव वालों ने हंगामा करके उन्हें वापस कर दिया। घटना की सूचना पर कई दलों के नेता कार्यकर्ता भी पहुंचे और पीड़ितों को ढांढ़स बधाया। पौली ब्लॉक के प्रमुख राममिलन यादव ने पीड़ितों को शाम के वक्त के भोजन की व्यवस्था करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि दमकल टीम के विलंब से पहुंचने की वजह का पता कराएंगे। आग की घटना में तबाह हुए लोगों को प्रशासनिक सहायता मुहैया कराए जाने का निर्देश एसडीएम को दिया गया है। राजस्व टीम मौके पर जाएगी और क्षति का आंकलन करके एसडीएम को   रिपोर्ट देगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed