फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   किशोरी के साथ गैंगरेप

किशोरी के साथ गैंगरेप

Wed, 15 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ गैंगरेप
अगवा कर किशोरी से गैंगरेप, युवक हिरासत में
विज्ञापन

पिता के बाहर रहने से बूढ़ी व बीमारी दादी ने घटना को जाहिर नहीं होने दिया
एक सप्ताह बाद पिता के आने पर दादी ने पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। नगर पंचायत मगहर के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की दादी ने मंगलवार को मगहर पुलिस चौकी को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस घटना में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना एक सप्ताह पहले की है। पीड़िता के पिता के बाहर रहने से बूढ़ी व बीमारी दादी ने घटना को जाहिर नहीं होने दिया।

पीड़ित किशोरी की दादी के अनुसार बीते सात अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उनकी पोती घर से कुछ दूरी पर अपने चाचा को खाना देने गई थी। रास्ते में चार युवकों ने मुंह दबाकर उसका अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर अज्ञात जगह ले गए। वहां पूरी रात चारों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह होश आया तो वह झाड़ियों में पड़ी थी। किसी तरह रोते-बिलखते घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। बीमार मां की सेवा के लिए अपनी नाबालिग बेटी को यहां छोड़ा था। बेटी के साथ दरिंदगी की जानकारी होने पर घर आए और मंगलवार को मगहर पुलिस चौकी को सूचना दी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष को केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed