{"_id":"597cca8c4f1c1b7f0f8b4573","slug":"51501350540-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियान चला
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में बढते अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को उपजिलाधिकारी व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में हास्पिटल तिराहे से लेकर अंजहिया बाजार व चौक बाजार मार्ग पर जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण हटवाया गया। अचानक चले इस अभियान से अफरा-तफरी मच गई।
मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैंड हास्पिटल तिराहे पर सड़क की पटरियों पर लंबे समय से गुमटी रखकर छोटे व्यापारी अपना जीवकोपार्जन करते चले आ रहे थे। उपजिलाधिकारी ने सप्ताह पूर्व गुमटी हटाने की अल्टीमेंटम दिया था पर गुमटी हटते न देख उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल तिवारी व ईओ प्रदीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल अतिक्रमण हटाओ अभियान में जुटी।जेसीबी मशीन लेकर हास्पिटल की चहरदीवारी से सटे रखी गुमटियां जहां हटवाई गई, वहीं अंजहिया बाजार व चौक बाजार रोड पर कई लोगों के छज्जे तोडे गए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद लोगों में हडकंप मच गया। प्रशासन की सख्ती को देखकर कुछ लोगों ने स्वत: नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटा लिया। एसडीएम प्रफुल्ल तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश व जिलाधिकारी के निर्देश पर मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू किया गया है। किसी भी दशा में अवैध अतिक्रमण नही रहने दिया जाएगा।