फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 injured in separate accidents

हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 04 Mar 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
5 injured in separate accidents
हादसा - फोटो : ani
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर रविवार को दुधारा और खटियावां के पास अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन


कुसौना निवासी सलमान पुत्र नेवास अली (22) और जुनैद पुत्र अख्तर अली लोहरौली की तरफ से बाइक से सेमरियावां की तरफ जा रहे थे। दुधारा हास्पिटल चौराहे पर अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे खड़ी मैजिक से टकरा गई। दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो रिक्शा से सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। इसके बाद शहाबुद्दीन (30) पुत्र मोहम्मद शमी और मुशर्रफ (17) पुत्र औरंगजेब निवासी मुहल्ला मोतीनगर खलीलाबाद एक ही बाइक से लोहरौली से पिपरा बोरिंग की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने से श्रीराम पुत्र ओरी निवासी गगहा जनपद गोरखपुर अपनी बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि उन तीनों के पैर में फ्रैक्चर है। उन्हें भी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि दोनों घटनाओं में घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed