फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   thief caught red hnded

कपड़े का गट्ठर चुराते तीन चोरों को भीड़ ने पकड़ा

Sun, 15 Jul 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
thief caught red hnded
Thief
संतकबीरनगर। शहर की कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार में शनिवार की रात चोरी करते तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उनकी पिटाई कर चोरी के कपड़े के गट्ठर के साथ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों युवकों पर चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के परसा मलिक क्षेत्र के खैरहवा दुबे गांव निवासी किशुन गुप्ता पुत्र घरभरन ने बताया कि वह गांव- गांव साइकिल से घूम कर रेडीमेड कपड़े की बिक्री करते हैं। प्रत्येक सप्ताह बाजार के दिन वह खलीलाबाद की बरदहिया बाजार में कपड़े की खरीदारी करने आते-रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को वह अपने भाई वीर किशुन के साथ बरदहिया बाजार में कपड़े की खरीदारी करने आए थे। खरीदे करके कपड़े को गट्ठर बना कर महराजगंज जाने वाली गाड़ी में रख कर दुबारा कपड़े की खरीदारी करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो बजे वह कपड़ा खरीद कर वापस लौटे तो देखा कि तीन लोग गाड़ी से उसके कपड़े का गट्ठर उतार कर ले जा रहे थे। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए और तीनों युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम हरि प्रकाश पुत्र सतीशचंद्र निवासी भुआलपट्टी, शिवा पुत्र राम लखन निवासी कोड़रा भुआल पट्टी और श्याम सुंदर पुत्र मिथलेश निवासी फरेंदिया थाना महुली बताया। चुराए गए कपड़े के गट्ठर के साथ तीनों युवकों लोग कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए महुली क्षेत्र के निवासी हरि प्रकाश, शिवा और श्याम सुंदर के पास से चुराए गए 66 पीस बनियान और 36 पीस कच्छी बरामद हुआ है।


पीड़ित व्यापारी किशुन गुप्ता की तहरीर पर पकड़े गए तीनों आरोपियों पर चोरी और चोरी के सामान की बरामदगी होने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed