{"_id":"5b3cc5494f1c1b05278b47ad","slug":"21530709321-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मासूम की मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो की चपेट में आने से मासूम की मौत
बेलडीहवा गांव के पास बीएमसीटी मार्ग को पार कर रहा था मासूम
टेंपो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। बुधवार को बखिरा क्षेत्र के बेलडीहवा गांव स्थित इंटर कॉलेज के सामने टेंपो की चपेट में आने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मासूम ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने टेंपो चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता लालमोहन की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लालमोहन ने बताया कि परिवार समेत वह खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। उनका पांच साल का बेटा कर्मवीर बीएमसीटी मार्ग को पार कर खेत से घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान नंदौर से आ रहे टेंपो ने कर्मवीर को चपेट में ले लिया। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे काफी चोटें आई थीं। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर वह भी घटनास्थल पर पहुंचा और घायल बेटे को लेकर सीएचसी मेंहदावल गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, किंतु रास्ते में ही कर्मवीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पर चली आई। कर्मवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि बेलहर कलां निवासी ऑटो चालक इश्तियाक अहमद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रो-रोकर बेहाल हुई मां
बखिरा। खेत में परिवार समेत धान की रोपाई कर रही मृतक कर्मवीर की मां आशा देवी मासूम बेटे की मौत से विक्षिप्त सी हो गई है। बेटे के गम में अनवरत रो रही मां का बुरा हाल है। पांच साल के बेटे कर्मवीर की मौत ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है। कर्मवीर का बढ़ा भाई धर्मवीर (12) व बहन नेहा(10) के करुणक्रंदन से लोगों की आंखें डबडबा गईं। आशा देवी ने कहा कि छोटा बेटा कर्मवीर बहुत ही होनहार था। इसी छोटी से उम्र में ही वह काफी समझदारी की बातें किया करता था। मालूम होता कि खेत से घर जाते समय वह हमेशा के लिए दूर चला जाएगा तो बेटे कर्मवीर को वह अकेले घर नही भेजती। इतना कहते हुए वह फफककर रो पड़ी।