फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   फेस बुक पर टिप्पणी करने के मामले में हुई कार्रवाई

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर केस दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 11:27 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
फेस बुक पर टिप्पणी करने के मामले में हुई कार्रवाई
FACEBOOK USER
संतकबीरनगर। मेंहदावल में भाजपा के विजय संकल्प युवा सम्मेलन में सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख द्वारा नारेबाजी करने के मामले में फेसबुक पर सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख को आंतकवादी बताना भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के गले की फांस बन गई। एसपी के निर्देश पर मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

13 अप्रैल को जगत गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद द्वारा नारेबाजी व कुर्सी तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद का आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी ने मेंहदावल में हुए कार्यक्रम के संबंध में अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाला था जिसमें उसे आतंकवादी कहा गया है। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख ने एसपी को तहरीर देकर कहा है कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं और उनके खिलाफ भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। प्रमुख ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी के विरूद्घ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। कोतवाल खलीलाबाद कुशलपाल सिंह ने बताया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर केस दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है। यहां बता दें कि सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख मुमताज को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ही मेंहदावल के भाजपा के कार्यक्रम में उपद्रव करने समेत पहले से चल रहे कुछ अन्य मामलों में गिरफ्तार भी किया था। इस संबंध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख भाजपा के न ही कार्यकर्ता है और न ही कोई पदाधिकारी है। उसके बाद भी वह सम्मेलन में उपद्रव किए। प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी किए। जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने आईटी एक्ट का उल्लंघन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed