फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस कस्टडी में जान देने की कोशिश

पुलिस कस्टडी में जान देने की कोशिश

Sat, 02 Sep 2017 07:23 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में जान देने की कोशिश

विज्ञापन
रोसया/ पौली (संतकबीरनगर) । शनिवार को पुलिस की कस्टडी के दौरान कच्ची शराब के एक सप्लायर ने ब्लेड से खुद के गले पर दो बार प्रहार करके जान देने की कोशिश की। घटना के करीब आधे घंटे बाद पौली चौकी के पुलिस को जब पता चला तो उनके हाथ पांव फूल गए। पुलिस कर्मियों ने आनन- फानन में जीप से घायल अवैध शराब के सप्लायर को पहले सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सूत्रों की मानें तो पौली चौकी इंचार्ज श्रवण यादव और कांस्टेबल संतोष शुक्ला शनिवार की सुबह को सुक्मी चौरा और मांझा चहोडा के पास से बांध से एक युवक रंगी रंगी लाल पुत्र श्रीराम उम्र 35 वर्ष निवासी डड़वा लगुनी थाना लालगंज जनपद बस्ती को कच्ची शराब के साथ पकड़ कर चौकी पर लाए, जहां अवैध शराब सप्लायर को कमरे में बंद कर दिए और उसके बाद बकरीद के नमाज के लिए ईदगाहों पर लगी ड्यूटी पर चले गए। उसी दौरान अवैध शराब सप्लायर ने ब्लेड से अपने गले पर प्रहार कर जान देने की कोशिश की। करीब आधे घंटे बाद चौकी के किसी पुलिस कर्मी की नजर कमरे में घायल पड़े अवैध शराब सप्लायर की ओर गई तो उसने चौकी इंचार्ज को सूचना दी। उसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सहमी पुलिस तत्काल जीप से घायल को पहले सीएचसी मलौली और फिर रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में टांका लगाया। डॉक्टर के मुताबिक ब्लेड से गले पर दो बार प्रहार के निशान देखे गए हैं। टांका लगा दिया गया है और अब उसकी हालत ठीक है। रंगी लाल ने पूछताछ में बताया कि वह अपने बगल गांव धौरहरी के रहने वाले एक साथी के साथ पौली क्षेत्र में आया था, जहां एक ईट भट्ठे से दो गैलन में कच्ची शराब खरीदा और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने घेरेबंदी की तो उसका साथी भागने में सफल रहा, जबकि वह पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसओ धनघटा प्रदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज श्रवण यादव ने अपने सहयोगी कर्मी के साथ रंगीलाल पुत्र श्रीराम निवासी डड़वा लगुनी, थाना लालगंज जिला बस्ती को 70 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी धौरहरी निवासी जितेंद्र भागने में सफल हो गया। आरोपी रंगीलाल ने ब्लेड से गले में प्रहार कर जान देने की कोशिश की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है,जो खतरे से बाहर है। आगे बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ एक्साईज एक्ट और रंगीलाल के खिलाफ अलग से आत्म हत्या करने की कोशिश की धारा में भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed