{"_id":"5c5dba11bdec224af71518bf","slug":"2-died-in-accident00","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत, मामा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत, मामा घायल
Fri, 08 Feb 2019 10:49 PM IST
राकेश पांडेय
santkabirnagar
santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर बाजार (संतकबीरनगर)। भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा युवक, बाइक पर पीछे बैठे ममेरे भाई और मामा शुक्रवार को धनघटा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ममेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव निवासी अविनाश (20) के बड़े भाई की 13 फरवरी को शादी है। इसकी तैयारियों के सिलसिले में अविनाश के ननिहाल गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के करनपुर गांव से मामा लालधर और उनका भतीजा अनिकेत सेमरडाड़ी आए थे। शुक्रवार को शादी का कार्ड बांटने के लिए अविनाश, मामा लालधर (45) और दूसरे मामा के 14 वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ बाइक से धनघटा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बंडा बाजार के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और अविनाश, अनिकेत और लालधर गिर गए। अविनाश और अनिकेत की मौके पर मौत हो गई, जबकि लालघर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों और आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों को मलौली सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने अविनाश और अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। लालधर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अविनाश के घर में कोहराम मच गया। अनिकेत के घरवालों को भी हादसे की खबर दी गई।