फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   महुली थाना क्षेत्र के बंजरिया उर्फ देवरिया गांव का मामला

महुली थाना क्षेत्र के बंजरिया उर्फ देवरिया गांव का मामला

Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के बंजरिया उर्फ देवरिया गांव का मामला
विवाहिता के घरवालों ने ससुरालियों को पीटा, चार घायल
विज्ञापन

थाने में तहरीर देकर पीड़ित पक्ष ने की कार्रवाई की मांग
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद से मायके में रहती है बहू
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगुआ के बंजरिया उर्फ देवरिया गांव में रविवार को एक विवाहिता के घर से आए लोगों ने ससुराल पक्ष के घर में उत्पात मचाया। सास-ससुर समेत अन्य घरवालों की पिटाई की। विवाहिता के पति ने सुसर और साले समेत तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए महुली पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के बाद से मायके में ही रहती है।

ग्राम पंचायत नगुआ के बंजरिया उर्फ देवरिया निवासी रामचंद्र तिवारी के पुत्र पवन कुमार तिवारी का विवाह वर्ष-2009 में बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिया में हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। रामचंद्र तिवारी के अनुसार पिछले वर्ष बहू ने उनके 11 परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। इसके बाद से ही बहू मायके में रहती है। रविवार को उनके पुत्र पवन के ससुर और साले समेत कई लोग दो गाड़ियों से उनके घर पहुंचे और गाली देते हुए कमरों में घुसकर सामान तोड़ने लगे। जब रोकने का प्रयास किया गया तो हम लोगों की पिटाई की गई। इसमें रामचंद्र तिवारी तथा पत्नी सुशीला देवी, मां सुरस्वती देवी और पुत्र अंगराज घायल हो गए। रामचंद्र तिवारी का आरोप है कि पिटाई करने वालों ने महिलाओं का जेवर भी छीन लिया और असलहा लहराते हुए भाग गए। नाथनगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महुली पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ शैलेंद्र कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिली है। शनिचरा बाबू पुलिस चौकी से सिपाहियों को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed