फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अभियान चला

पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

Wed, 12 Jun 2019 10:47 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
अभियान चला
मेंहदावल में एसडीएम ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। पॉलिथीन व थर्मोकोल पर रोक के बाद भी दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से इसका प्रयोग हो रहा है। बुधवार को मेंहदावल नगर में एसडीएम व ईओ के नेतृत्व में पॉलिथीन व थर्मोकोल के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान छह दुकानदारों को पॉलिथीन और थर्मोकोल की बिक्री व प्रयोग करते पकड़े जाने पर 30 हजार का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद जहां हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन

 मेंहदावल नगर में एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर व ईओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अन्जहिया बाजार, गल्ला मंडी, चौक बाजार, ठाकुरद्वारा समेत कई स्थानों पर पॉलीथीन व थर्मोकोल के विरुद्ध चलाए गए अभियान में बड़े पैमाने पर रोक के बाद भी पॉलिथीन व थर्मोकोल का प्रयोग होते पाए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं व्यापारी सुरेश कुमार, विश्वनाथ से तीन हजार, अरविंद से पांच हजार, महजबी खातून से एक हजार, हरिप्रकाश से एक हजार, मोहम्मद जहीर से एक हजार, विनोद कुमार से 10 हजार का जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने बताया कि थर्मोकोल व पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। शासन व प्रशासन ने इन प्रतिबंधित चीजों के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक भी किया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी दुकानदार खुलेआम पॉलिथीन व थर्मोकोल का प्रयोग करते पकड़े गए। जिनसे जुर्माने के तौर पर कुल 30 हजार की राजस्व वसूली की गई है। इसके बाद भी अगर लोग प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग करते दुबारा पकड़े गए तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसओ रविंद्र कुमार गौतम, एसआई लल्लन यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, प्रवीन तिवारी, राम बहादुर यादव, मिथिलेश कुमार देववंशी, गंगा यादव, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे में 87 कार्टून प्लास्टिक सामग्री बरामद
संतकबीरनगर। प्लास्टिक व थर्मोकोल पर शासन के प्रतिबंध के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से प्लास्टिक सामग्री बनाने का कारोबार चल रहा था। बुधवार को नगर पालिका परिषद व प्रशासन ने यहां छापामारी की। जहां से 87 कार्टून प्लास्टिक सामग्री बरामद की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कारोबारी से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूूला गया। नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह व नायब तहसीलदार राजेश गुप्ता को जानकारी मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक का निर्माण हो रहा है। प्रशासन ने छापा मारा तो तो वहां से प्रतिबंधित प्लास्टिक का गिलास, प्लास्टिक के मैटेरियल, पैकेजिंग की सामग्री आदि के 87 कार्टून बरामद किए गए। ईओ ने कहा कि शासन का निर्देश है कि प्लास्टिक व थर्मोकोल पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से प्लास्टिक की सामग्री बनाई जा रही थी। इस पर यहां छापामारी कर 87 कार्टून प्लास्टिक की सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि संचालक से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। छापामारी के दौरान उमेश कुमार चौधरी, गोरखनाथ यादव, राधेश्याम, खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed