{"_id":"5a6e13164f1c1b86268b6e05","slug":"191517163286-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह घायल
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ghayal
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौरंगिया गांव में रविवार को बच्चों के विवाद में बड़े नादान बन गए। दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में सूचना पर तामेश्वरनाथ चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
नौरंगिया गांव निवासी विनीता पत्नी लालजी का आरोप है कि दो दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले विनोद के बेटे नीरज ने उसके आठ वर्षीय बेटे विजय से तामेश्वरनाथ गेट के पास स्थित एक दुकान से टाफी चुराने के लिए कहा तो बेटा ने पहले मना किया, लेकिन बाद में बहकावे में आकर मासूम बेटे ने टाफी चुरा लिया। उसी बात का उलाहना देने पर नीरज, शिव प्रसाद, खुशबू पुत्री विनोद और गुड़िया पत्नी विनोद उसके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप हैं कि लोग लाठी डंडे से उसे और बेटी पूजा, देवर बजरंगी और पति लालजी को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष की गुड़िया पत्नी विनोद का आरोप है कि उसके पड़ोस के बंजरंगी, लालजी पुत्रगण रामचरन, विनीता, पूजा आदि उसके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर लोगों ने उसे और उसकी बेटी खुशबू को मारापीटा तथा बचाव में आए पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से एनसीआर दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।