फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 21 Apr 2019 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अहिरौली बाजार। शनिवार को क्षेत्र के बरडीहा चौराहे पर बाइकों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी पिपराइच ले गए। वहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी 58 वर्षीय लालबचन सिंह शनिवार को बाइक से पिपराइच की तरफ जा रहे थे। बरडीहा चौराहे पर सामने से गुजरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। लालबचन और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी पिपराइच भेजवाया।

विज्ञापन

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने लालबचन सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल 20 वर्षीय सूरज निवासी सुधियानी थाना कप्तानगंज का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल युवती की मौत
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के समीप हुए हादसे में घायल युवती की गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सूचना के बाद पीड़ित के घर कोहराम मच गया। मौके पर जुटे लोग भी गमगीन थे। इधर पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब खड्डा क्षेत्र के भैसहा घाट से स्नान कर वापस लौट रही श्रद्धालुओ से भरी टेंपो में नेबुआ- खड्डा मार्ग पर नेबुआ रायगंज तिराहे के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। जिससे टेंपों में सवार पांच लोग घायल हो गए थे। घायल लक्ष्मीपुर निवासी स्वर्गीय बिग्गु प्रसाद की 22 वर्षीय पुत्री संध्या का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था।

 

जहां से रेफर होने के बाद लोग घायल को गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां शनिवार को उपचार के बाद घायल युवती की मौत हो गई। पुलिस घटना की रात ही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया था। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बोलरो की टक्कर से पीआरडी जवान घायल
कसया। शुक्रवार की रात कसया-सपहा मार्ग पर तैनात एक पीआरडी जवान को तेज गति की बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी गांधी चौक पर तैनात पीआरडी जवानों को मिली तो घायल को सीएचसी पहुंचाएं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


लोगों ने बताया कि नगर के वार्ड-एक रानी लक्ष्मीबाईपुरम (नरकटिया बुजुर्ग) निवासी फुलबदन कुशवाहा पुत्र दीपनारायण कुशवाहा शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान सपहा रोड से गांधी चौक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान बारातियों को लेकर वापस लौट रही एक बोलरो ने उन्हें टक्कर मार दिया।


 

घटना की जानकारी होने पर डायल-100 पुलिस ने पीछा कर लोहियवा पुल के निकट चालक समेत वाहन पकड़ कर थाने ले गई। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक पीआरडी जवान की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला संज्ञान में है। जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed