{"_id":"5c9a67bcbdec22144c192d2a","slug":"171553622972-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोदरा की क्राइम ब्रांच टीम ने महुली में डाला डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ोदरा की क्राइम ब्रांच टीम ने महुली में डाला डेरा
विज्ञापन

जालसाजी के मामले में सत्यापन करने आई है टीम
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। बड़ोदरा की क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार की देर रात को महुली थाने पर पहुंची। टीम ने धोखाघड़ी के मामले में आरोपी महुली क्षेत्र के दो लोगों का नाम और पता का सत्यापन कर लौट जाएगी।
गुजरात के बड़ौदरा की क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य दिलीप सिंह, पर्वत सिंह, जयदीप सिंह, फतेह सिंह, निशात शिवाजी ने बताया कि बड़ोदरा में एक प्राइवेट फर्म की पैरा बैंकिंग की शाखा खोलकर योजना के तहत लोगों को कम समय पर धन दोगुना करने का सपना दिखाकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये जमा कराया था। तय सीमा पूरा होने के बाद जब खाता धारक रकम भुगतान के लिए शाखा पर जुटने लगे तो उक्त लोग रकम देने में आनाकानी शुरू करने लगे, लेकिन रोज रोज भीड़ होने पर ग्राहकों की पासबुक आदि को जमा कराकर रातों-रातों पैरा बैंकिंग को बंद कर रफू चक्कर हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में बड़ोदरा के थाना में केस दर्ज हुआ था। फर्जी बैंक के एमडी, एरिया मैनेजर समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि मुकदमे में दो लोग महुली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन्हीं लोगों का सत्यपान के लिए टीम आई है।