{"_id":"5c87e894bdec2276d05bfacd","slug":"171552410772-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में रखा 50 हजार रुपये गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप में रखा 50 हजार रुपये गायब
Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी नाथनगर का मामला
- फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के सीएचसी नाथनगर परिसर में दवा लेने गए एक सफाई कर्मी की पिकअप वाहन के दरवाजे का लॉक खोलकर सीट के नीचे पन्नी में रखा पचास हजार रुपया अज्ञात चोर ले उड़े। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने अस्पताल के फुटेज को खंगाला, लेकिन कोई नतीजा नही निकल सका।
महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी एवं मेंहदावल में सफाईकर्मी के पद पर तैनात बलराम पुत्र भजुराम मंगलवार को घर से पिकअप लेकर पीएनबी बैंक नाथनगर पहुंचे। जहां से एक मित्र द्वारा उसके खाते में भेजे गए पचास हजार रुपये निकाला और उसे वाहन के सीट के नीचे छुपा कर रख दिया। उस समय बहन की जेठानी सुधा इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर में उनका इंतजार कर रही थी। उक्त रिश्तेदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर मेें दिखा कर दवा लेने के बाद जब वह वापस गाड़ी के पास पहुंचे तो पिकअप का दरवाजा खुला देखकर दंग रह गए। सीट पर कागजात फैला हुआ था और कपड़े बिखरे पड़े थे। बलराम ने बताया कि सीट कवर में रखा पचास हजार रुपये गायब थे। बलराम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला शुरू किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित पीड़ित और उसकी महिला रिश्तेदार को थाने ले जाकर पूछताछ की। एसओ शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।