{"_id":"5c869447bdec221446317aee","slug":"161552323655-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में मारपीट, 10 घायल
Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
एक पक्ष से पूर्व प्रधान समेत 12 लोग व दूसरे पक्ष से चार लोगों पर केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की सुबह जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भी चार लोग चुटहिल हुए हैं। पुलिस ने एक पक्ष के पूर्व प्रधान समेत 12 लोगों के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जगदीशपुर निवासी रामअधीन का पुलिस चौकी से 50 मीटर पूरब मकान है। रामअधीन और रूदल के बीच जमीन संबंधी का विवाद चला आ रहा है। रामअधीन का आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे रूदल अपने साथ 25-30 लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे और घर में मौजूद बेटा सुनील, चंद्रशेखर, बेटी शकुंतला, कुसुम और पत्नी उषा को मारने-पीटने लगे। जान बचाने के लिए परिवार के लोग भागे तो हमलावरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई की। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास किया। शोर सुनकर पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे तब हमलावर उन लोगों को छोड़कर भागे। मारपीट से रामअधीन, सुनील, चंद्रशेखर, शकुंतला, उषा को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें सीएचसी मलौली ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुसुम का इलाज मलौली में चल रहा है।
वहीं रूदल का आरोप है कि उनकी जमीन पर रामअधीन ने दो दिन पहले जबरन कब्जा कर लिया था। शिकायत करने पुलिस चौकी पर गए तो चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई की बजाय उन्हें ही डांटकर भगा दिया। सोमवार की सुबह अपनी विवादित जमीन पर गए तो रामअधीन और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें तथा परिवार के सदस्य चंद्रिका, चंद्रभान, इंद्रजीत को मार पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि रामअधीन की तहरीर पर गांव के पूर्व प्रधान रामप्रताप समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारने पीटने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ से अशरफा देवी ने रामअधीन समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।