फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50,000 stolen from a woman's bag in Insar Bazaar

Panipat News: इंसार बाजार में महिला के बैग से 50 हजार उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
50,000 stolen from a woman's bag in Insar Bazaar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। त्योहारी सीजन में शहर के व्यस्त इंसार बाजार में खरीदारी करने आए समालखा निवासी दंपती को तीन महिलाओं ने निशाना बना लिया। आरोपियों ने महिला के बैग को ब्लेड से काटकर उसमें रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित के पति की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
समालखा की कृष्णा कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को पत्नी के साथ कपड़े खरीदने इंसार बाजार आया था। बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान तीन अज्ञात महिलाओं ने उनकी पत्नी को घेर लिया और चालाकी से बैग को नीचे से ब्लेड से काट दिया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, आरोपी बैग में रखे 50 हजार रुपये निकालकर भीड़ का फायदा उठाते हुए रफुचक्कर हो गईं। बैग कटने का पता चलने तक महिलाएं वहां से जा चुकी थीं। थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाजार में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने उठाई सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की मांग
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़, आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है। मेन बाजार एसोसिएशन के प्रधान निशांत सोनी ने जिला प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भारी भीड़ रहती है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है।

व्यापारी राजेश कुमार ने कहा कि बाजार देर रात तक गुलजार रहते हैं और महिलाओं की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे में असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।


व्यापारी विकास जैन ने कहा कि भीड़ के बावजूद बाजारों में वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। उन्होंने मुख्य बाजारों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed