फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   60 लीटर कच्ची के साथ छह लोग पकड़े गए, जेल गए

60 लीटर कच्ची शराब के साथ छह गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 09:47 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
60 लीटर कच्ची के साथ छह लोग पकड़े गए, जेल गए
red wine
बखिरा। क्षेत्र के हरदी चौराहा व सांथा क्षेत्र के करमा कला चौराहे से बखिरा पुलिस ने छह लोगों के पास से छह गैलनों में कुल 60 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ आबकारी की धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ बखिरा सुधीर सिंह ने बताया कि सहजनवां तिराहे पर मौजूद चौकी इंचार्ज बखिरा मनोज सिंह को सूचना मिली कि तीन लोग कच्ची शराब लेकर आ रहे है। हरदी चौराहे पर पहुंचकर इंतजार करने लगे। हाथ में गैलन लेकर सिहटीकर की तरफ से आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वह पुलिस देखकर भागने लगे। जिन्हे दौड़ाकर पकड़ा गया। तलाशी में तीनों के पास दस-दस लीटर कच्ची बरामद की गई। पकड़े गए गुड्डू, सदानंद व मनोज के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार चौकी इंचार्ज सांथा आनंद कुमार सिंह ने सांथा क्षेत्र के करमा कला मोड़ पर तीन लोगों के पास से तीन गैलन में दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पकड़े गए इमिलिया निवासी शेषमन, भटौरा निवासी राजकुमार व गनवारिया निवासी रघुवीर लोध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed