{"_id":"6b099a292e8412946f0ded53","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113236-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 लाख खर्च, फिर भी न बची जान... मौत के बाद बिल पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 लाख खर्च, फिर भी न बची जान... मौत के बाद बिल पर घमासान
विज्ञापन
-बिल को लेकर परिजनों और किसानों ने जताई नाराजगी, अस्पताल प्रबंधन ने माफ की बकाया धनराशि
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित सूर्या अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम उपचार के दौरान करीब डेढ़ माह से भर्ती एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत और इलाज के नाम पर अधिक बिल बनाए जाने को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। इसके बाद परिजनों के साथ पहुंचे वकीलों और किसानों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस के समझाने के बाद परिजन बच्चे को लेकर चले गए। मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक जेवर के पास स्थित झुप्पा गांव के रहने वाले परिवार का बच्चा पिछले करीब डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती था। बच्चे की आंख का ऑपरेशन भी किया गया था। परिजन की ओर से इलाज में अब तक 15 लाख रुपये खर्च किए जा चुके है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे का अभी तक नामकरण भी नहीं हुआ था। उसकी मौत के बाद अस्पताल की ओर से परिजन से 3.50 लाख रुपये की और मांग की गई। परिजन बिल की धनराशि को लेकर अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करने लगे। परिजनों का आरोप था कि इलाज के नाम पर काफी अधिक बिल बनाया गया है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। शाम करीब छह बजे परिजनों के समर्थन में वकील और किसान भी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया।
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बकाया धनराशि माफ कर दी। इसके बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन उसी शाम शव लेकर घर चले गए। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि अस्पताल में करीब डेढ़ माह से भर्ती बच्चे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। परिजनों की आर्थिक कठिनाई को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा बकाया धनराशि माफ कर दी गई।
विज्ञापन
शव देने से पहले रुपये की मांग पर हुआ विवादः
जेवर के झुप्पा गांव के रहने वाले हंसराज का कहना है कि करीब एक महीने पहले अपने तीन महीने के पोते को नॉलेज पार्क स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने में इलाज के दौरान करीब 15 लाख रुपये अस्पताल प्रबंधन ने वसूल लिए। इसके बाद भी बच्चे की जान नहीं बचा सके।