फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एसओ से कार्रवाई की मांग

सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी का ऑडियो वायरल

Sat, 01 Jun 2019 10:48 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
एसओ से कार्रवाई की मांग
कार्रवाई की मांग को लेकर मेंहदावल थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते भाजपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। प्रदेश के सीएम तथा भाजपा कार्यकर्ताओं व सांसद, विधायक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का ऑडियो वायरल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने एसओ मेंहदावल को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र मे लोकसभा चुनाव के दौरान दो लोगों के बीच बातचीत के बीच प्रदेश के सीएम व भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्घ अमर्यादित टिप्पणी का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो की बातें व अमर्यादित टिप्पणी सुन भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और भाजपा नेता गोरख निषाद व जिला कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसओ मेंहदावल को ज्ञापन व ऑडियो क्लिप सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान लक्ष्मण निषाद, शिव प्रताप सिंह, राजू पांडेय, राजकुमार निषाद, लालचंद्र शर्मा, कन्हैया साहनी, सत्यम सिंह, पिन्टू निषाद, अविनाश पांडेय, अनिरुद्घ प्रताप पांडेय, रामवृक्ष निषाद, श्याम मोहन यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में एसओ रवींद्र कुमार गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में आया हैं। अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed