फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नाबालिग के अपहरण के आरोप में पांच पर केस दर्ज

युवक समेत पांच पर किशोरी के अपहरण का केस दर्ज

Wed, 29 May 2019 11:24 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण के आरोप में पांच पर केस दर्ज
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही एक युवक अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। इस घटना में युवक के परिजन भी शामिल बताए जा रहे हैं। मुकामी पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके माता-पिता व निकट गांव के दो अन्य लोगों पर अपहरण, साजिश रचने, मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लापता किशोरी के पिता के अनुसार गांव का ही एक युवक और उसकी मां ने साजिश रचकर बीते 26 मई की भोर में उनकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से गायब कर दिए। नींद खुलने पर घर में लड़की नहीं मिली तो आसपास खोजबीन की गई। तब पता चला कि लड़की को आरोपी अपने साथ कहीं ले गया है। घर से एक लाख अट्ठावन हजार नकदी भी गायब है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक, उसके माता-पिता और दो अन्य लोगों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed