{"_id":"5ced66a7bdec22076019ef98","slug":"155906223120-khalilabad-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में झुलसी छात्रा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में झुलसी छात्रा, हालत गंभीर
Tue, 28 May 2019 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। मंगलवार की सुबह धनघटा क्षेत्र के भेड़ापाकड़ गांव निवासी छात्रा संदिग्ध हाल में झुलसकर गंभीर रुप से घायल हो गई। इलाज के लिए परिजन उसे सीएचसी मलौली ले गए। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किए जाने की सूचना है।
लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अंगद यादव की बेटी खुशबू 18 वर्ष धनघटा क्षेत्र के भेड़ापाकड़ गांव में अपने मामा मनोज यादव के घर रहकर इंटर में पढ़ती है। सुबह करीब सात बजे वह अपने कमरे में अचानक जलने लगी। कमरे में आग की लपट और धुआं उठता देख परिजन व गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे तो खुशबू को जलता देख आवाक रह गए। आग को लोग किसी तरह बुझाने में कामयाब हुए। तब तक छात्रा गंभीर रुप से झुलस चुकी थी। आनन फानन में उसे सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बता कर डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। जिला अस्पताल से भी उसको पीजीआई रेफर किए जाने की सूचना है। एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। वैसे मामले का पता कराते है। खुशबू के जलने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।