फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आर्केस्ट्रा में मारपीट, लड़की के पिता समेत सात घायल

आर्केस्ट्रा में मारपीट, लड़की के पिता समेत सात घायल

Fri, 24 May 2019 11:14 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में मारपीट, लड़की के पिता समेत सात घायल
गौराखुर्द में आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट में घायल लड़की पक्ष के लोग। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
बखिरा। गौराखुर्द गांव के केवटहिया टोला में बृहस्पतिवार की शाम आई बरात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान पड़ोस के गांव के युवकों ने जमकर बवाल किया। बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के पिता, भाई, चाचा समेत कुल सात लोगों को आरोपियों ने पीट-पीटकर लहूलुुहान कर दिया। लड़की के पिता व भाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। इस मामले में 10 नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


केवटहिया टोला निवासी राजू यादव पुत्र रामवृक्ष की बेटी की शादी थी। रात आठ बजे बरात पहुंची तो वहां आर्केस्ट्रा की धुन पर युवा थिरकने लगे। इसी दौरान गांव के पड़ोसी टोले के कुछ युवक पहुंचे और आर्केस्ट्रा पार्टी की लड़कियों पर फब्तियां कस कंकरीट फेंकना शुरू कर दिया। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों से उनकी कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर आरोपी युवकों ने राजू यादव के बेटे की पिटाई कर दी। भनक लगने पर राजू भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं पीट दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। राजू के अनुसार उन्हें तथा उनके लड़के को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी जेब में रखा 30 हजार रुपये भी आरोपियों ने निकाल लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राजू यादव की शिकायत पर गौरा खुर्द निवासी आरोपी मोहम्मद अहमद, सोनू, मोनू, सद्दाम, इनामुल, सहवान, अब्दुल, मोहम्मद जमा तथा अज्ञात 10-12 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना द्वारपूजा व जयमाल के संपन्न हुई शादी
बखिरा। द्वारपूजा व जयमाल से पहले ही बवाल होने से शादी वाले घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पिता व भाई समेत अन्य घायल परिजनों को मरहम पट्टी कराकर घर लाया गया। माहौल बिगड़ते देख कई बराती व रिश्तेदार बिना नाश्ता-भोजन के लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed