फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ढाबे पर अर्द्घसैनिक बल के जवानों में मचाया उत्पात

ढाबे पर अर्द्घसैनिक बल के जवानों में मचाया उत्पात

Mon, 20 May 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
ढाबे पर अर्द्घसैनिक बल के जवानों में मचाया उत्पात
ढाबे पर अर्द्घसैनिक बल के जवानों में मचाया उत्पात
विज्ञापन

- खाना खा रहे लोगों की पिटाई की, सामानों को तोड़ा
- कोतवाली क्षेत्र के मलोरना स्थित ढाबे पर खाना खाने रूके थे जवान
- जवानों की पिटाई से 10 लोग हुए घायल
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
कांटे/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित मलोरना के पास सोमवार की शाम एक ढाबे पर अर्द्घसैनिक बलों के जवानों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान ढाबे पर खाना खा रहे कुछ लोगों की पिटाई भी कर दी और ढाबे पर सामानों के साथ तोड़फोड़ भी किया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मलोरना स्थित एक ढाबे पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे चुनाव डयूटी से वापस आ रहे अर्द्घसैनिक बल के दो जवान खाना खाने पहुंचे। वहा पर उनका ढाबे वाले से किसी बात को लेकर तकरार हो गया। जिसके बाद अर्द्घसैनिक बल के जवानों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुलाया लिया। काफी संख्या में पहुंचे अर्द्घसैनिक बल के जवानों ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया। ढाबे पर तोड़ फोड की और सामानों को फेंक दिया। इसके साथ ही ढाबे पर खाना खा रहे लोगो को पिटना शुरू कर दिया। जिससे संदीप 35 वर्ष, महेंद्र पाल 40 वर्ष, राधा 16 वर्ष, अमरजीत 18 वर्ष समेत 10 लोग घायल हो गए। अर्द्घसैनिक बलो के जवानों के उत्पात को देखते हुए ढाबे पर काम करने वाले सभी लोग फरार हो गए। कुछ लोग बीच बचाव करने पहुंचे पर जवानो के गुस्से को देखकर वापस हो लिए। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद जवान वाहनों में बैठकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाल कुशल पाल सिंह ने बताया कि कुछ जवान चुनाव डयूटी से वापस जा रहे थे। वह ढाबे पर खाना खाने रूके थे। वहा पर कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद ढाबे पर तोड़फोड़ कर दिया। कुछ लोगों को चोटें आई है। जिनका इलाज पास के अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed