Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bus driver, distracted by watching reels, crashes into a tractor-trolley; seven injured

Hamirpur News: रील देख चला रहा बस चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा, सात घायल

Sun, 01 Nov 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bus driver, distracted by watching reels, crashes into a tractor-trolley; seven injured
फोटो 01 एचएएमपी 34- हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे पर हादसे के बाद रोडवेज बस के उड़े परखच्चे। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर पीईटी परीक्षार्मियों की भीड़ संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे- 42 पर कस्बा स्थिति हीरानंद महाविद्यालय के सामने रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे राठ डिपो की बस ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत सात यात्री घायल हो गए। इनमें एक को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों का आरोप है कि चालक रील देखते हुए बस चला रहा था जिसकी वजह से कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक साइड की खिड़की टूटकर गिर गई और चालक सीट के पीछे बस की बॉडी भी फटकर गई। बॉडी टूटने के बाद सवारियां बस से कूदने लगीं। हादसे के बाद लगभग 500 मीटर दूर बस जाकर रुकी। बस में पीईटी देने जा रहे छात्र-छात्राएं भी सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं पांच स्कूली बच्चे दिव्यांशू (13) पुत्र राजू, ऋतिक (15) पुत्र रामप्रकाश, प्रिंस (14) पुत्र नंदकिशोर, प्रिंस (13) पुत्र हरिनारायण और विकास (14) पुत्र कृष्णकुमार निवासी चिल्ली थाना मुस्करा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को छानी सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। छात्र ऋतिक का पैर टूट जाने के कारण उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे मौदहा सीओ राजकुमार पांडेय ने छानी सीएचसी में घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


रील देख बस चला रहा था चालक
सोशल मीडिया में पोस्ट लिखकर बताया कि बहुत खराब बस चालक था जो रील देखकर गाड़ी चला रहा था। मैं भी बस में था। भगवान की कृपा रही कि मामूली चोट आई हैं। -रवि विश्वकर्मा, घायल।
बस अचानक ट्रॉली से टकरा गई
परीक्षा केंद्र कुछेछा में था। वह नोट्स पढ़ रही थी। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने में बस अचानक ट्रॉली से टकरा गई। देखते-देखते बस के अंदर चीत्कार मच गई। -आकांक्षा, राठ।
कई यात्री बस से कूद पड़े
पीईटी देने कुछेछा जा रही थी और वह आंखें बंद किए बैठी थी तभी अचानक जोरदार टक्कर हो गई। बस टकराने के बाद बस काफी दूर जाकर रुकी, तब तक कई यात्री जान बचाने के लिए बस से कूद पड़े। -मधु राजपूत, राठ।
बाईं आंख के ऊपर आई मामूली चोट
हमीरपुर मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे तभी दुर्घटना हो गई। बाईं आंख के ऊपर मामूली चोट आई है। परिचालक भी हादसे के बाद बस से कूद गई और उसका सिर पुलिया से टकरा गया और वह अचेत हो गई। -ताहिर, मुस्करा।
बस की लाइट कम रोशनी दे रही थी
बस की लाइटें कम रोशनी दे रही थी और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की भी दाहिनी लाइट नहीं जल रही थी। लगा कि बाइक आ रही है। ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर की ट्रॉली बस रगड़ गई। - लक्ष्मीनारायण, बस चालक।


हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। एक बच्चे को कानपुर रेफर किया गया है। चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। - योगेंद्र प्रताप, थाना प्रभारी बिवांर।

फोटो 01 एचएएमपी 34- हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे पर हादसे के बाद रोडवेज बस के उड़े परखच्चे। संवाद

फोटो 01 एचएएमपी 34- हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे पर हादसे के बाद रोडवेज बस के उड़े परखच्चे। संवाद- फोटो : टूंडला स्टेशन पर पीईटी परीक्षार्मियों की भीड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed