Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Policemen lack weapons and protective gear

Lakhimpur Kheri News: पुलिसकर्मियों की कमर पर हथियार, सुरक्षा कवच नदारद

Sun, 01 Nov 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Policemen lack weapons and protective gear
बिना होल्स्टर के रिवाल्वर लगाए पुलिसकर्मी। संवाद
लखीमपुर खीरी। दूसरों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस खुद अपने हथियारों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह नजर आ रही है। जिले में कई पुलिसकर्मी बिना होल्स्टर के सर्विस रिवॉल्वर लगाकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर एसपी कार्यालय तक में ऐसे पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी कमर में खुली रिवॉल्वर लगाए पुलिसकर्मी नजर आ जाते हैं। इससे हथियार गिरने, दुर्घटनावश गोली चलने और छीने जाने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पुलिस अपनी छवि सुधारने के लिए मिशन शक्ति, गुड मॉर्निंग और ऑपरेशन कवच जैसे अभियान चला रही है, लेकिन हथियार रखने के नियमों का पालन कराने में ही लापरवाही सामने आ रही है। क्राइम ब्रांच, एसटीएफ और एसओजी समेत विभिन्न इकाइयों में तैनात सिपाही, दरोगा और निरीक्षक सरकारी रिवॉल्वर रखते हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी होल्स्टर के बजाय सीधे कमर में रिवॉल्वर लगाए घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नियमों के अनुसार सर्विस रिवॉल्वर को आधिकारिक होल्स्टर में सुरक्षित रखना चाहिए। इससे हथियार के गिरने या किसी के छीनने का खतरा कम होता है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना कवर हथियार प्रदर्शित करना भी सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। कानून व्यवस्था और वीआईपी ड्यूटी के दौरान भी हथियार बेल्ट में लगे होल्स्टर में सुरक्षित रखने का प्रावधान बताया गया है। आत्मरक्षा या गंभीर मुठभेड़ जैसी स्थिति में ही जरूरत के अनुसार इसे बाहर निकाला जाना चाहिए। संवाद
----------------
लापरवाही पर कार्रवाई का प्रावधान
बिना कवर हथियार रखने से अचानक गोली चलने और विवाद के दौरान हथियार छिनने का खतरा रहता है। रौब दिखाने के लिए खुलेआम हथियार प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।


-------------
नियमत: होल्स्टर के बिना कोई भी रिवॉल्वर नहीं लगा सकता है। वीआईपी मूवमेंट में भी रिवॉल्वर को और अधिक छिपाकर रखना होता है। अगर कोई पुलिसकर्मी इस तरह से रिवॉल्वर लगा रहा है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-अमित राय, एएसपी पश्चिमी

बिना होल्स्टर के रिवाल्वर लगाए पुलिसकर्मी। संवाद

बिना होल्स्टर के रिवाल्वर लगाए पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed