Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case of nursing student's death: Family agrees following administrative assurances; calls off protest and returns to village

नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला : प्रशासनिक आश्वासन पर माने परिजन, धरना खत्म कर लौटे गांव

Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case of nursing student's death: Family agrees following administrative assurances; calls off protest and returns to village
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम प्रथम वर्ष की 22 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद शुरू किया गया धरना रविवार सुबह पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता के बाद समाप्त हुआ। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर शनिवार सुबह से कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे परिजन और समर्थक रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन और साक्ष्य दिखाए जाने के बाद धरना समाप्त कर अपने गांव लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार को मृतका के परिजनों ने मैनपुरी के औंछा स्थित गांव की कब्र से शव निकालकर फिरोजाबाद जिला मुख्यालय की तरफ कूच किया था। सुबह 10 बजे धरना शुरू कर दिया था। हालांकि सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर वापस गांव भिजवा दिया था और दोपहर में मैनपुरी पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में उसे दोबारा दफना दिया गया था। इसके बावजूद मृतका के पिता, भाई, रिश्तेदार और नवजागृति धानुक समाज महासंघ के पदाधिकारी न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए थे। शनिवार की पूरी रात कलेक्ट्रेट परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा और पुलिस बल कड़ा पहरा देता रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह सीओ सदर तेजस त्रिपाठी, सीओ सिरसागंज और एसडीएम मुख्यालय शालिनी देवी मौके पर पहुंची और परिजनों से लंबी वार्ता की। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में पूरी पारदर्शिता और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही, अधिकारियों ने पूर्व में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और वीडियोग्राफी परिजनों को दिखाकर उन्हें संतुष्ट किया। प्रशासन के इस रुख के बाद रविवार सुबह आठ बजे परिजन धरने से उठे और शांतिपूर्वक अपने गांव वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका के परिजन धरना समाप्त कर रविवार सुबह अपने गांव लौट गए। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।
- तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed