{"_id":"5be08820bdec22696c1d2217","slug":"151541441568-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहरीर दी
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के होर्डिँग पर स्याही फेंकने में हियुवा ने दी तहरीर
एसडीएम व एसओ ने जांच कर कारवाई दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। मेंहदावल थाना परिसर से लगे सीएम के होर्डिंग पर स्याही फेंके जाने के मामले में हियुवा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में थाने पर पहुंचकर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मेंहदावल थाना परिसर में शासन-प्रशासन की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी होर्डिंग लगाई गई है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है। शुक्रवार की देर शाम हियुवा के पूर्व नगर अध्यक्ष टंडन सिंह ने सीएम की होर्डिंग पर स्याही फेंके जाने का मामला संज्ञान में लेते हुए एसओ से शिकायत दर्ज कराई थी। एसओ प्रदीप सिंह ने होर्डिंग को साफ-सुथरा कराते हुए तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही थी। शनिवार को हियुवा के नगर अध्यक्ष रजनीश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। थाना समाधान दिवस होने के कारण एसडीएम जसधीर सिंह यादव थाने पर मौजूद थे। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यकर्ताओं को अराजक तत्वों के खिलाफ जांच के बाद नाम प्रकाश में आने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉॅ. सतीश चंद्र मिश्रा, ठाकुर अशोक सिंह, रामकुमार प्रजापति, साहब सिंह, धनुषधारी मौर्य, शैलेंद्र मिश्र, सत्यनंद पांडेय, चंदन सिंह, सत्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।