फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   युवकों की पिटाई हुई

युवकों की पिटाई हुई

Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
युवकों की पिटाई हुई
चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवकों को पीटा
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के टुम्पार की है घटना
डॉयल-100 ने युवकों को छुड़ा कर महुली थाने पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के टुम्पार में शुक्रवार की देर रात ग्रामीण ने दो युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डॉयल-100 की टीम ने दोनों युवकों को गांव वालों के चंगुल से छुड़ा कर महुली पुलिस को सौंप दिया।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो-तीन माह से टुम्पार, कोल्हुआ सहित क्षेत्र के अन्य गांवों मे चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। शुक्रवार की देर रात दो युवक चौराहे पर स्थित एक खाली मकान में बैठे थे। ग्रामीणों को सूचना मिली तो घेराबंदी कर दोनो को पकड़ कर उनकी धुनाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना डॉयल-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डॉयल-100 की टीम ने दोनों युवकों को ग्रामीणों से छुड़ा कर महुली पुलिस को सौप दिया। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीण और युवकों के परिजन भी थाने पहुंच गए। युवकों के परिजनो का आरोप है कि गांव के कुछ लोग चुनावी रंजिश में दोनों युवकों को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल देर शाम तक दोनों पक्षों मे वार्ता चल रही थी। महुली एसओ शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed