{"_id":"5caf75a5bdec224e4c2044f2","slug":"131555002789-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रिश्वत मांगने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार रिश्वत मांगने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2019 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
फर्जी अधिकारी बने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
बखिरा (संतकबीरनगर)। बखिरा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग चौराहे से पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच के एक फर्जी अधिकारी को धर दबोचा। वह एक ट्रेवल एजेंसी में जांच के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
आरोपी बस्ती का निवासी है।एसओ बखिरा सुधीर सिंह ने बताया कि शमीउल्लाह निवासी बुधिरामपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज बखिरा क्षेत्र के पिपरा बोरिंग चौराहे पर टूर एवं ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। बुधवार को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और खुद को बस्ती क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दुकान की जांच की। उसने दुकान में रखे लैपटॉप की जांच की और गलत काम करने का आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रुपये नहीं मिलने पर केस दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी देने लगा। दुकानदार ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मामले की छानबीन की गई। आरोपी रुधौली के सिसवारी खुर्द निवासी है। उसकी पहचान दुर्गेश चौबे के रूप में हुई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।