{"_id":"5c990df5bdec221445022042","slug":"131553534453-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वीजा बनाने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वीजा बनाने वाला एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वीजा बनाने वाला एक गिरफ्तार
दुधारा पुलिस को मिली सफलता, लिया था 80-80 हजार रुपये
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने सोमवार को फर्जी वीजा बनाने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि 21 फरवरी को ग्राम भाटपार, बुढाननगर, बाघनगर पुरवा के मो. कलीम, रिजवान अहमद, मो. अदनान, नसीरुद्दीन, महताब आलम, लालखान, राजेेेंद्र, जियाउर्रहमान, समसुज्जोह, मुसीर अहमद आदि ने थाना दुधारा में लिखित तहरीर दी कि उन लोगों ने कुवैत जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए दिलीप कुमार, राजकुमार यादव और राम सिंह निवासी दुदरा थाना रुधौली, बस्ती को 80-80 हजार रुपये दिए थे। उन लोगों ने वीजा दे दिया। वे लोग वीजा को लेकर मुंबई गए जहां वीजा प्रस्तुत करने पर चेकिंग अधिकारी ने बताया गया कि वीजा फर्जी है। वे लोग मुंबई से वापस आकर दिलीप, राजकुमार और राम सिंह से संपर्क किया तो कोई जवाब नही दिया और कार्यालय बंद कर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर तीनों पर केस दर्ज गया था। जिसमे वांछित राम सिंह को गिरफ्तार किया गया। दिलीप और राजकुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।