{"_id":"5c6303b8bdec224d9d195da2","slug":"131549992888-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों के साथ सोई महिला मृत मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बेटियों के साथ सोई महिला मृत मिली
Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में महिला की मौत बारे में जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बढ़या ठाठर गांव में सोमवार की रात अपनी दो बेटियों के साथ कमरे में सोई महिला सुबह कमरे में जमीन पर मृत पड़ी मिली। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़या ठाठर निवासी शंकर निषाद की पत्नी मनीषा (25) के मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कमरे में मृत पड़े होने की खबर से गांव के लोग अवाक रह गए। शंकर के अनुसार, रात में वह भोजन के बाद बाहर बरामदे में सो गया था जबकि पत्नी दोनों बेटियों के साथ कमरे में सोई थी।
सुबह नींद खुली तो घर में कोई हलचल होती नहीं देख वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। शंकर ने ही पत्नी की मौत की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी। एसओ प्रदीप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद संदेह के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि महिला का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था, हालांकि शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं थे। मायके पक्ष को घटना की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
मां के आंचल से महरूम हो गईं दो बच्चियां
मेंहदावल। बढ़या ठाठर निवासी शंकर निषाद की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा की मौत से हर कोई गमजदा है। गांव के लोग दो मासूम बच्चियों चार वर्षीय बिट्टू व दो वर्षीय अनुष्का के सिर से मां का आंचल हमेशा-हमेशा के लिए उठ जाने की इस घटना से मर्माहत दिखे।