{"_id":"5c588224bdec22093e7c0167","slug":"121549304356-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर में मिला युवक का शव
दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली बाजार का रहने वाला था अश्वनी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
भिटवा बाजार। बखिरा थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव स्थित शिवमंदिर परिसर में संदिग्ध हाल में एक युवक का शव मिला। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचपेड़वा गांव की एक महिला ने सोमवार को शिवमंदिर परिसर के फर्श पर शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों की दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर के पास खड़ी गाड़ी नंबर से युवक का पता लगाया। गाड़ी नंबर से युवक की पहचान दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली बाजार निवासी 20 वर्षीय अश्वनी वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा के रूप में हुई। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। गोलू ने बताया कि उसका भाई रविवार सुबह मां को लेकर खलीलाबाद गए थे। देर शाम आने के बाद प्रतिदिन की तरह घूमने गए थे। देर रात जब वह नहीं लौटे तो उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने रात भर काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चला और सुबह उसका शव मिला। मौके पर पहुंचे एएसपी असित श्रीवास्तव ने भी जांच-पड़ताल की और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।