फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोतवाली और स्वाट टीम को मिली सफलता

कोतवाली और स्वाट टीम को मिली सफलता

Mon, 10 Dec 2018 09:47 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली और स्वाट टीम को मिली सफलता
वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

फोटो है
कोतवाली और स्वाट टीम को मिली सफलता
चोरी के वाहनों के पार्ट्स बेचने का करते थे कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली और स्वाट टीम ने सोमवार को दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइक और बाइक का इंजन भी बरामद किया है। गिरफ्तार वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि सोमवार को खलीलाबाद कोतवाली के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी को सूचना मिली कि खलीलाबाद के कसैला रेलवे क्रॉसिंग जनता मार्ग के पास से दो वाहन चोर खड़े हैं। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लक्ष्मण पासवान पुत्र रामकुबेर पासवान निवासी एकला बाजार थाना बेलीपार, गोरखपुर और विपिन कुमार यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जुड़ियान थाना सहजनवा गोरखपुर को हिरासत में लिया। उनके पास से एक बाइक भी बरामद हुआ है। पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि बाइक चोरी की है। युवकों की निशानदेही पर लक्ष्मण पासवान के घर से दो बाइक और बाइक का इंजन बरामद किया गया। दोनों ने बताया कि बाइक व चेचिस चोरी की है। जिस पर अंकित नंबर कूटरचित है। लक्ष्मण ने बताया कि वह बाइक मैकेनिक हैं तथा चोरी के वाहनों को खोलकर उसके पार्ट्स को सस्ते दामों में बेच देता है एवं दूसरी गाड़ी का इंजन दूसरी गाड़ी में भी पैसे लेकर लगा देता है। दोनों ने बताया कि रामअशीष चौहान उसके गैंग का सरगना है, जो अपने साथियों के साथ वाहन चोरी तथा लूट की घटना को अंजाम देता है। एसपी ने बताया कि दोनों पर कोतवाली में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed