{"_id":"5a2438d74f1c1b8e698bf9e8","slug":"121512323287-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पूर्व प्रधान के भाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पूर्व प्रधान के भाई की मौत
Mon, 04 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के घूरापाली गांव निवासी मृतक प्रदीप यादव के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
Link Copied
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैसहिया गांव के पास शनिवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान के छोटे भाई की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस खबर से पूर्व प्रधान के घर पर कोहराम मच गया। इधर रविवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। मेंहदावल क्षेत्र के घूरापाली गांव निवासी 32 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र स्वर्गीय गजराज यादव शनिवार की रात सात बजे के करीब बाइक से कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैना पेपर मिल से आगे भैंसहिया गांव के पास पहुंचे ही थे,वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार की ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में सड़क पर तड़फ रहे प्रदीप को देख कर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने 108 नंबर पर सूचना दे दी । मौके पर पहुंची एंबुलेंस से लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां कुछ ही देर तक चले उपचार के दौरान की उनकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना परिजन और नाते- रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। घूरापाली के पूर्व प्रधान धर्मदेव यादव ने बताया कि वह तीन भाई है और दो बहन है, जिसमें प्रदीप सबसे छोटा था। सात साल पहले प्रदीप की शादी हुई थी। छोटे भाई के पास पांच साल का इकलौता बेटा अभ्यांश है। भाई की पत्नी कविता का रो- रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई हरिवंद शिक्षा मित्र है। पोस्टमार्टम हाऊस पर आए नाते- रिश्तेदार गमगीन थे। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।