फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जुलूस के दौरान तमंचे से फायरिंग

जुलूस के दौरान तमंचे से फायरिंग

Sun, 24 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
जुलूस के दौरान तमंचे से फायरिंग
मगहर। रविवार को मगहर पुलिस चौकी के पास से गुजरे एक बाइक जुलूस में तमंचे से फायरिंग हुई। फायरिंग की आवाज से पुलिस चौकन्नी हो गई। पुलिस ने मामले की जांच तो तमंचे से फायरिंग की पुष्टि हुई। पुलिस कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रतिबंध होने की वजह से डीजे साउंड लगाने पर पुलिस ने साउंड को अपने कब्जे में ले लिया था। उसी संबंध में रविवार को मगहर पुलिस चौकी पर डीजे मालिकों, मूर्तिकारों संग कोतवाल बैठक कर रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर के भीटीरावत में आयोजित यादव महासम्मेलन में जा रहा बाइक जुलूस पुलिस चौकी की ओर से नारा लगाते हुए गुजरा। उसी बीच जुलूस से तमंचे से फायरिंग की कई आवाज सुनाई दी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के कान खड़े हो गए। जुलूस जैसे ही क्षेत्र के एक महाविद्यालय में पहुंचा, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय समेत तमाम पुलिस कर्मी पहुंच गए। जुलूस में शामिल एक युवक ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर की आवाज को बंदूक जैसी होने का हवाला दिया। बुलेट चालक ने साइलेंसर की आवाज निकालकर पुलिस को सुनाया। जुलूस में शामिल लोगों का कहना था कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। यह बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर से निकली आवाज है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्ट्या जुलूस में तमंचे से फायरिंग की आवाज की पुष्टि हुई। वैसे बिना अनुमति के ही जुलूस भी निकाला गया है। इस मामले में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed