फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   12 huts turn to ashes

आग से 12 झोपड़ियां राख, महिला झुलसी

Sat, 17 Mar 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 huts turn to ashes
मैनहवां गांव में आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
बघौली। बखिरा क्षेत्र के मैनहवा गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से 12 झोपड़ियां जल गईं। आग बुझाते दौरान एक महिला झुलस भी गई। घटना के बाद लोग झुलसी महिला को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाएं। इधर गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश शुरु की। सूचना के बाद फायर कर्मी पहुंच गए,लेकिन पानी की कमी से उन्हें भी जूझना पड़ा। पंपिंग सेट से पानी की व्यवस्था हुई, तब जाकर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में सफलता पाई।
विज्ञापन


 मैंनहवा गांव निवासी अर्जुन के पशुओं के छप्पर में अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तेज हवा के झोकों की वजह से आग फैलती चली गई। गांव के बहादुर व सुग्रीम का गैस सिलेंडर भी फट गया। बहादुर की पुत्र वधु कौशिल्या पत्नी मनोज घर का सामान निकालने घर में घुसी और उसी दौरान छप्पर का एक हिस्सा उन्हीं के ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलसे के साथ घायल भी हो गई।
विज्ञापन


लोग तत्काल उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाएं। आग की घटना में 12 लोगों की झोपड़ियों के साथ उसमें रखा अनाज कपड़ा आदि सामान जल गया। गांव वालों ने बताया कि अर्जुन, मोलहू, भुवाल, भारत, राजमन, बरखू, बहादुर, रंगीलाल, मतई, सुग्रीव, मजनू, राधेश्याम, बेचन की झोपड़ी जली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडी, बखिरा पुलिस, एसडीएम मेंहदावल प्रफुल्ल त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने में फायर कर्मी पानी की कमी की वजह से जूझने को विवश हो गए। पंपिंग सेट के जरिए गांव के लोगों ने पानी की व्यवस्था कराई, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। 

 बखिरा में झाड़ी में लगी आग
बखिरा। शनिवार को भंगेश्वरनाथ मंदिर के पीछे मौजूद झाड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। अगल-बगल के लोगों ने धुआं उठता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पुलिस और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि आग की घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। लोगों की सक्रियता की वजह से समय से आग बुझा दी गई।

 
मगहर में कूडे़ के ढेर में लगी आग से मची अफरा-तफरी
मगहर। संतकबीर की निर्वाण स्थली मगहर के परिसर में स्थित आलम शाह बाबा की मजार के निकट शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से शनिवार को कूड़े के ढेर में आग गई। जिससे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई।आग की घटना की जानकारी जैसे ही नगर पंचायत कर्मचारियों को हुई तो तत्काल आग बुझाने के लिए टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। जिससे नगर में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed