फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छात्रा को लगी चोट

छात्रा को लगी चोट

Thu, 21 Sep 2017 07:07 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को लगी चोट
बेलहर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलवा ठकुराई में गुरुवार को कमरे में लगे जंगले का दरवाजा गिरने से एक छात्रा के सिर में चोट लग गई। छात्रा को चोट लगने की सूचना पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में शिक्षक छात्रा को पीएचसी बेलहर ले गए जहा प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को घर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्राशथमिक विद्यालय बेलवा ठकुराई में कक्षा चार की छात्रा सरिता पुत्री रामवृक्ष निवासी जंगल बेलहर पढ़ने आई हुई थी। करीब 11 बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। छात्रा कमरे में जंगले के पास बैठ कर पढ़ रही थी। उसी दौरान जंगले का दरवाजा छात्रा सरिता के सिर पर गिर गया। छात्रा के सिर से खून निकलने लगा। छात्रा को चोट लगने की सूचना पर शिक्षकों में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापिका रेखा मोदनवाल, सहायक अध्यापक अशोक आर्य छात्रा के पास पहुंच गए। सहायक अध्यापक अशोक आर्य बाइक से छात्रा को पीएचसी बेलहर ले गए।र जहा चिकित्सको ने प्राथमकि उपचार किया। कुछ देर तक छात्रा को अस्पताल में रोकेे रखा। बाद में छात्रा की हालत ठीक देखकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed