{"_id":"5cc1f4ecbdec2260241b0996","slug":"111556215020-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दौरान मारपीट, मची अफरा तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रशिक्षण के दौरान मारपीट, मची अफरा तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण के दौरान मारपीट, मची अफरातफरी
बीआरसी खलीलाबाद पर शिक्षको का ग्रेडेड लर्निंग का चल रहा था प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बीआरसी खलीलाबाद पर बृहस्पतिवार को बच्चों के शिक्षा का अधिगम स्तर ग्रेडेड लर्निंग का प्रशिक्षण चल रहा था। इस दौरान एक शिक्षक और प्रशिक्षण में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे। अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। कुछ शिक्षकों ने मामले को शांत कराया।
शिक्षकों का ग्रेडेड लर्निंग का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। प्रशिक्षण बीआरसी भवन और बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय गोलारगड़ गंज के कमरे में चल रहा था। गोलारगड़ गंज में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक ने बैठने को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद प्रशिक्षण में मौजद एक प्रशिक्षक समझाने-बुझाने लगे, लेकिन बात आगे बढ़ गई और दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे। प्रशिक्षण कुछ देर के लिए बंद हो गया। मारपीट की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद प्रमोद कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की और प्रशिक्षण को दोबारा शुरू कराया। बीईओ प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि दो लोगों में झड़प हुई है। अगर कोई लिखित शिकायत करता है तो मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।