{"_id":"5bfd96e6bdec22418f491c7a","slug":"111543345894-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र की हत्या, आंख भी फोड़ी
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मिली लाश
आंख के अलावा चेहरे पर भी थे गंभीर चोट के निशान
डीआईजी और एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली के कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसगांव निवासी पिता-पुत्र की सोमवार की देर रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों की एक-एक आंख भी फोड़ दी थी। चेहरे पर जख्म थे। दोनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिले। घटना की सूचना पर डीआईजी बस्ती और एसपी ने मौका मुआयना किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि ओम प्रकाश पांडेय बिजनौर जिले में सिपाही के पद पर तैनात थे और किसी कारण वश बर्खास्त कर दिए गए थे।
मंगलवार की सुबह कुछ लोग कोतवाली क्षेत्र के डड़वा गांव के पास नहर के रास्ते हाइवे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर नहर में एक बाइक और युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने बाइक के नंबर को वेबसाइट पर सर्च किया तो बाइक मालिक का नाम ओम प्रकाश पांडेय निवासी बांसगांव कोतवाली खलीलाबाद का निकला। लोगों ने इसकी सूचना ओम प्रकाश पांडेय के घर वालों को दी। उसका छोटा बेटा शैलेश मौके पर पहुंचा और नहर में पड़े युवक की पहचान भाई जैनेंद्र पांडेय (26) के रूप में की। शैलेश ने बताया सोमवार की रात नौ बजे पिता ओमप्रकाश (55) और भाई जैनेेंद्र खलीलाबाद के लिए निकले थे। रात 11:30 बजे तक मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद घंटी जाने पर मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। पिता का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। इधर मंगलवार की सुबह नेशनल हाइवे स्थित बूधा चौराहे पर एक व्यक्ति का शव मिला। शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की पहचान ओम प्रकाश पांडेय निवासी बांसगांव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे शैलेश ने पिता के शव की पहचान की। पिता-पुत्र की हत्या की खबर से घर में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर डीआईजी बस्ती आशुतोष कुमार, एसपी आकाश तोमर, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेेेश कुमार, कोतवाल सुधीर सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना के बावत जानकारी ली। पुलिस ने शैलेंद्र पांडेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इधर घटना की सूचना पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे भी मृतक के घर बांसगांव पहुंच गए। परिजनों को ढांढस बंधाया और 50 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी।