चालक की पिटाई कर लूट ले गए पिकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया। बदमाशों ने बस्ती से मेंहदावल में अनाज लादने के लिए पिकअप को बुक कराया था।
पुरानी बस्ती निवासी सुभाष चंद्र पुत्र रामनरायन की पिकअप को दो लोगों ने मेंहदावल क्षेत्र से धान व चावल लादने के लिए 1200 रुपये में बुक किया था। चालक आशीष कुमार पुत्र आनंद निवासी करौता जिला बस्ती ने दोनों लोगों के साथ वाहन से मेंहदावल के लिए रवाना हुआ।
रात साढ़े नौ बजे के करीब धौरापार-बौधरा मार्ग पर निर्जन स्थान पर वाहन रोकवाया। चालक को मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे वाहन से नीचे धकेल दिया। उसके बाद बदमाश पिकअप लेकर फरार हो गए।
चालक अशीष कुमार वहां से पैदल धौरापार गांव पहुंचा और ग्रामीण के मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही नौलखा बनकसिया पुलिस चौकी को सक्रिय करते हुए वाहन की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता हाथ नही लगी।
वाहन लूट की सूचना पर मेंहदावल पहुंचे सुभाष चंद्र ने तहरीर दी। पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने वताया कि वाहन लूटे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस मामले में दो अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर लिया गया है।