फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मदरसे का ताला तोड़कर चोरी

मदरसे का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 21 Sep 2017 07:19 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
मदरसे का ताला तोड़कर चोरी
धनघटा (संतकबीरनगर)। बुधवार की रात महुली- नाथनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मदरसा के ऑफिस का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और लैपटॉप, इनवर्टर की बैट्री और 23100 रुपये चुरा ले गए। गुरुवार को मदरसे से जुड़े लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। बाद में प्रबंधक ने महुली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के छितही गांव निवासी मेहताब आलम पुत्र आफताब आलम ने बताया कि वह नाथनगर महुली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मदरसा तालिमुल इस्लाम (निश्वा) महुली के नाम से विद्यालय चलाते हैं। रोज की भांति बुधवार की शाम विद्यालय बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह आठ जब विद्यालय पर पहुंचे तो विद्यालय के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर ऑफिस का भी ताला टूटा मिला। ऑफिस के अंदर लगा इनवर्टर की बैट्री गायब दिखी। दूसरी तरफ रखा आलमारी का भी ताला टूटा मिला। आलमारी में रखा लैपटॉप और 23100 रुपये भी गायब था। तत्काल इसकी सूचना डायल 100 नंबर की टीम को दी गई। प्रबंधक ने लिखित तहरीर थाने में दे दिया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed