फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pickpocket makes off with cash in Mawana Tehsil.

Meerut News: मवाना तहसील में जेबकतरे ने उड़ाई नकदी

Mon, 24 Aug 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Pickpocket makes off with cash in Mawana Tehsil.
मवाना। तहसील परिसर स्थित कंप्यूटर खतौनी काउंटर पर सोमवार को खतौनी निकलवाने आए एक ग्रामीण की जेब से जेबकतरों ने 4500 रुपये साफ कर दिए। गांव निलौहा निवासी उमेश सिंह खतौनी लेने के लिए लाइन में खड़े थे। पीड़ित के अनुसार ब्लॉक में खतौनी का काम बंद होने के कारण तहसील में भारी भीड़ जमा थी, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात जेबकतरे ने उसकी जेब से नकदी साफ कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने की मांग की तो कैमरे बंद पाए गए। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोपी की तलाश कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed