फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmer dies under suspicious circumstances after going to the field to fetch fodder.

Hapur News: खेत पर चारा लेने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances after going to the field to fetch fodder.
मृतक अकरम। फाइल फोटो
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला चौधरीयान निवासी किसान अकरम (48) की सोमवार शाम खेत पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अकरम घर से नयाबांस मार्ग स्थित खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने जानकारी की तो खेत पर उनकी मौत की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अकरम सोमवार शाम को पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई कि अकरम की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। घटना के बाद परिजन शव को घर ले आए और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। सीओ राहुल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया अकरम की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed