{"_id":"6a8c73a9486ecff7360523fc","slug":"three-accused-involved-in-the-attack-during-settlement-talks-arrested-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100993-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समझौता वार्ता में हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समझौता वार्ता में हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कस्बा में समझौता करने के दौरान एक पक्ष पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी फोटो स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बा स्थित मवाना रोड पर एक मकान में दो माह पुराने विवाद को लेकर चल रही समझौता वार्ता के दौरान किए गए हमले के आरोप में नामजद कस्बा निवासी मुबारिक, आरिफ और नौशाद को पुलिस ने सोमवार को कस्बा शाहजहांपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में 12 लोगों को नामजद कराया गया था।
रविवार को कस्बा निवासी जावेद खलील के यहां 20 जून को हुए विवाद को सुलझाने के लिए मुबारिक और आरिफ पक्ष के बीच बातचीत होनी थी। आरोप है कि कस्बे के ही मुबारिक पक्ष ने घर का दरवाजा बंद कर समझौते के लिए बुलाए लोगों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और गोली चला दी। मारपीट और फायरिंग में आरिफ, नौशाद समेत पांच लोग घायल हो गए थे। इस मामले में आरिफ की ओर से तालिब, नौशाद, इकबाल, आरिफ, मुबारिक, फिरोज, रोहिल, अनस, अब्दुल कादिर, डब्बू, वसीम को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।