फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11 charged for spreading religeous hysterical

11 लोगों पर धार्मिक उन्माद फैैलाने के आरोप में केस

Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के दसावा में गुरुवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान अबीर पड़ने से नाराज प्रधान से कहासुनी के बाद एक युवक से मारपीट हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधान ने युवक की पिटाई कर दी। माहौल बिगड़ता कि ड्यूूटी पर मौजूद रहे पुलिस के जवानों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पीड़ित पक्ष ने ऐसा आरोप लगाते हुए शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी।
पुलिस ने प्रधान समेत 11 लोगों पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, गोलबंद होकर मारपीट करने और जानमाल की धमकी देने के साथ धार्मिक उन्माद फैैलाने के आरोप में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

दसावा गांव से दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए लोग जा रहे थे। उसी दौरान लोग अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। तभी दो पक्षों में टकराहट हो गई।
भीड़ में मौजूद लोग ग्राम प्रधान हसन रजा पर एक युवक की पिटाई का आरोप लगाने लगे। इससे गुस्साएं लोग मौके पर मूर्ति को रोक दिए और प्रधान और उनके लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसओ ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग मूर्ति को विजर्सन के लिए ले गए। पीड़ित पक्ष के संजय का आरोप था कि प्रधान दसावा हसन रजा और उनके लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आरोप था कि एक युवक की पिटाई भी की।
एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि प्रधान हसन रजा समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed